
बरेली शेरगढ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विकास खंड शेरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान को नई पहचान देना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:
विकास खंड प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी,खंड विकास अधिकारी (BDO) सुखपाल पांडे,एडीओ पंचायत राजीव शर्मा,बीएमएम प्रेमप्रकाश शर्मा,एनआरएलएम प्रतिनिधि दौलत सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान अनिल गंगवार,केपी गंगवार,शेरगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन बुद्धसेन मोरिया,दुर्गेश मोरिया,ग्राम पंचायत अधिकारी प्यारे लाल,इमरान खान, सुनील मौरिया, फहद खानसफाई कर्मचारी सोमदत्त,सभी ने वृक्षारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे भी इस पुनीत कार्य में भाग लें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
संवाददाता: विनोद कुमार तहसील बहेड़ी रिपोर्टर