
बरेली, 12 जुलाई 2025 | तहसील बरेली की नगर पंचायत फरीदपुर में एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। इस हृदयविदारक दृश्य की जानकारी मिलते ही ब्रजवासी गौ रक्षक भारत सेना सक्रिय हो गई और अपनी जान की परवाह किए बिना कई घंटों की अथक मेहनत के बाद नगर पालिका के सहयोग से गौ माता को उपचार हेतु सुरक्षित पकड़ा गया।
सेना के जवानों ने मौके पर ही गौ माता के घावों की मरहम-पट्टी कर प्राथमिक इलाज शुरू किया। इस पुनीत कार्य में सेना के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला सचिव अरविंद, नगर उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रचार मंत्री सूरज, उपाध्यक्ष, गांव के स्थानीय लोग और राष्ट्रीय सचिव प्रेम किशोर गंगवार शामिल रहे।
ब्रजवासी गौ रक्षक भारत सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्मदास महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि फरीदपुर नगर पालिका में एक स्थायी गौशाला का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा से गौ माता और नंदी बाबा की रक्षा की जा सके। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश देखे जाते हैं, जिनके लिए समुचित आश्रय की आवश्यकता है।
ब्यूरो चीफ बरेली — हरीश कुमार गौतम