
हाथरस (सादाबाद): मई नगरिया गांव निवासी लायक सिंह को विश्व हिंदू महाशक्ति संघ उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रेमवीर सिंह द्वारा सोमवार को सौंपी गई।
इस अवसर पर लायक सिंह ने संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वह सनातन धर्म, हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा के लिए पूरी ईमानदारी, कर्मठता और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए संकल्पों को पूर्ण करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
गौरतलब है कि लायक सिंह पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं, और उनकी कार्यशैली को लेकर संगठन में सकारात्मक छवि रही है। इस नई नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रेमवीर सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह नियुक्ति संगठन को और सशक्त बनाएगी, ऐसा विश्वास जताया जा रहा है।
संवाददाता – नितिन यादव, जिला ब्यूरो चीफ, हाथरस