
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों ने लहराया परचम
फतेहपुर जनपद के कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर बसंत खेड़ा का वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
हाई स्कूल परिणाम:
अक्षिता पांडेय ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्वेषा ने 93.5% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लक्ष्मी देवी ने 91.66% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
अनुज कुमार ने भी 91.17% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट परिणाम:
आस्था देवी ने 91% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जनपद में भी 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
काजल देवी ने 89.8% अंक प्राप्त किए।
नंदनी देवी ने 89% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
देवेंद्र पटेल ने भी 88.4% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सचान एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावकों में भी बच्चों की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है।