UttarPradesh: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- तहसील कालपी के ग्राम परासन निवासी एक युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी का फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कुलदीप पुत्र लल्लू अनुरागी उम्र लगभग 21,22 वर्ष जो कि बाहर रहकर काम करता था अभी दो दिन पहले ही अपने घर आया था रात को सभी परिवार के लोगों साथ बैठकर खाना खाया और रात में जब घर बाले सो गए तो रात को घर से निकल गया किसी को पता नही चला घर से कब निकला सुबह गांव के लड़के टहलने के लिये निकले तो देखा गांव के बाहर गैस एजेन्सी के सामने एक पेड़ पर उक्त व्यक्ति फांसी के फन्दे पर लटक रहा है तुरन्त ११२डायल को फोन किया जिन्होने उसे नीचे उतारा जिसकी पहचान कुलदीप पुत्र लल्लू अनुरागी के रूप में हुई घर वालों ने देखा तो अपने युवा पुत्र की लाश देखकर कोहराम मच गया फिलहाल आत्म हत्या का कोई ठोस कारण ज्ञात नहीं हुआ है।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

संपादक के बारे में

Scroll to Top