UttarPradesh : आम आदमी पार्टी द्वारा बुलंदशहर में किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

रिपोर्ट तरुण कुमार,ब्यूरो चीफ बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी द्वारा बुलंदशहर में किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

बुलंदशहर

रेलवे रोड पर आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस हुई। आम आदमी पार्टी की सीवाईएसएस विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे ने बुलंदशहर पहुंचकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना। यूपी के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का भाजपा सरकार पर लगाया आरोप। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले योगी मोदी सरकार ने युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकालने और लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था और सरकार अब अपने वादे पर खरी नहीं उतर पा रही है पिछले लंबे समय से भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ना के बराबर भर्ती निकाली भी तो अभी तक परिणाम नहीं आया भाजपा सरकार द्वारा अपनी जेब भरकर देश के भविष्य के साथ सरकार द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top