(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिलों के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने कराया बाजार बंद। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कॉन्ग्रेस सपा के लोगों ने घूम घूम कर कालपी का बाजार कराया बंद। विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार के विरोध मैं की जमकर नारेबाजी। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कराया गया बाजार बंद। दोपहर 12:00 बजे तक कालपी का बाजार रहा बंद। इस मौके पर पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना। बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह तैनात किया गया पुलिस फोर्स।,केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 किसान बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लगभग सवा सौ दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर संयुक्त विपक्ष द्वारा कालपी का बाजार बंद कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बाजार बंद करा कर किसानों के समर्थन में एवं सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। बाजार बंद के आवाहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने बाजार में भारी पुलिस फोर्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। लगभग दोपहर 12:00 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कालपी के मुख्य बाजार में घूम घूम कर नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराया। 12:00 बजे के बाद नगर का बाजार खुल गया।

