रिपोर्ट अमित कुमार,संवाददाता हमीरपुर उत्तर प्रदेश
हमीरपुर
वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिए लम्बे समय में वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था।और अब शीध्र ही लोगों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हो जायेगा।जिसके लिए सरकारी स्तर पर स्वास्थ विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल में आज कोविड 19 का टीका लगाने के लिए एक बैठक की गई।हालांकि इसके पहले भी एक बैठक तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ हो चुकी है।
आज सरकारी अस्पताल में एक कोविड 19 हेल्प बूथ बनाकर कोविड की वैकसीन लगाने की रिहर्सल की गई।जिसमे सीएचसी स्टाफ के साथ ही कोतवाली की महिला एस.आई.कल्पना सिंह अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहीं।इस दौरान कोविड बूथ मे जाने से लेकर वैक्सीन लगाने और अस्पताल में कितनी देर रोकना है यह सब रिहर्सल किया गया।साथ ही बताया गया कि वैक्सीन लगाने और लगवाने वाले की वीडियो,फोटो ग्राफी वर्जित रहेगी।
इस सम्बंध मे सीएचसी अधीक्षक डा.अनिल कुमार सचान ने बताया कि आज कोविड वैक्सीन लगाने का रिहर्सल था।कि किस प्रकार वैक्सीन लगाई जायेगी और उसमे क्या समस्या आ सकती हैं यह सारी बातों पर चर्चा की गई है।और जब वैक्सीन आयेगी तो उसी प्रकार लगाई जायेगी।

