रिपोर्ट तरुण कुमार ब्यूरो चीफ बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
यूपी के बुलंदशहर में खाद्य फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री संचालक को काफी नुकसान हुआ है।
बुलंदशहर
खुर्जा में सिटी स्टेशन सिटी मार्ग स्थित एक फूड फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। शुक्रवार को फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक लगने से हुए नुकसान का पता नहीं चल रहा है।
आग लगने से अफरा तफरी मच गई
खुर्जा की पीली कोठी मोहल्ला निवासी सुनील गुप्ता आदर्श की सिटी स्टेशन मार्ग पर आदर्श घरों के नाम से फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
फायर ब्रिगेड को दी सूचना
आग को बढ़ता हुआ देख फैक्ट्री संचालक ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक फैक्ट्री में रखे सामान जल चुके थे। हालांकि अभी तक फैक्ट्री संचालक ने नुकसान की राशि के बारे में कुछ नहीं बताया है।

