UttarPradesh: गांव में फैली गंदगी कोरोना को दे रही दावत,सफाई कर्मी गायब

गांव में फैली गंदगी कोरोना को दे रही दावत,सफाई कर्मी गायब 

फतेहपुर:– अमौली विकास खंड के बंबुरिहापुर गांव में सफाई कर्मचारी की लापरवाही के कारण गंदगी फैली है। गंदगी व जलभराव के कारण नालियां बजबजा रही हैं। इससे गर्मी के मौसम में गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की। लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। उन्होंने बंबुरिहापुर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। 
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से गलियों एवं नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते नालियां बजबजा रही हैं। गंदगी व नालियों का गंदा पानी जगह-जगह भरा है। भीषण गर्मी में सड़ांध फैलने से ग्रामीण संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकते हैं। वहीं गांव के एक दिव्यांग ने अपने घर के पास नालियों में सफाई मजबूरी में करनी पड़ी। दिव्यांग को नाली की सफाई करने में अनेक परेशानियों को सामना भी

करना पड़ा। लेकिन उसको सफाई कर्मी न आने के कारण ये सब झेलना पड़ा। उसने अपने बच्चों व गांव की जनता को देखते हुए यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा। वहीं कई बार लोगो ने सफाई कर्मी से भी कहा लेकिन वह गांव में सफाई करने नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि कभी कभी गली की सफाई निजी खर्चे पर भी कराते है। अक्सर वह स्वयं गली की सफाई करवाते हैं। वह इस समस्या से सभी अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। बंबुरिहापुर में गंदगी का आलम यह है कि नालियों में जलभराव के साथ उनके आसपास कई फीट बड़ी घास खड़ी है। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की गई थीं, लेकिन समस्या का निदान करने को कोई आगे नहीं आ रहा है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top