UttarPradesh: घटना से आहत ब्यापारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

रिपोर्ट प्रधान कार्यालय


घटना से आहत ब्यापारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति–

अमौली फतेहपुर
चोरी की घटना का खुलासा न होने से ब्यापारियों ने संगठन बनाने के लिए कस्बे की मंडी परिषर पर एक बैठक की। बैठक में ब्यापार मंडल का गठन करने की बात रखी गई जिस पर एकत्रित ब्यापारियों में अनिल ज्वैलर्स, लक्ष्मी वाच हाउस,,अरबिंद आयरन स्टोर, ने कहा कि बनाए जाने वाला संगठन ऐसा संगठन हो जो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ब्यापारियों की समस्याओं को पहुंचाने में समर्थ हो। हाल ही में कस्बे की चंदा साड़ी सेंटर में हुई चोरी की घटना से आक्रोशित ब्यापारियों में संतोष सचान, शंकर ज्वैलर्स, बउवन ज्वैलर्स, विनय शर्मा, फौजी आयरन स्टोर सहित कई ब्यापारियों ने अभी तक खुलासा न होने पर नाराजगी जताई।तथा बृहस्पतिवार को सम्बंधित मामले में लगभग 50 ब्यापारी डीएम को खुलासा करने के लिए ज्ञापन देने मुख्यायल जाने की बात कही।
संगठन के गठन के लिए होगा चुनाव –
 ब्यापरिक नगरी कहे जाने वाले अमौली कस्बे में किराना,कपड़ा,आयरन स्टोर,जनरल स्टोर,इलेक्ट्रॉनिक, जवैलरी , स्टूडियो,स्वीट हाउस, फर्नीचर, कास्मेटिक, मोबाइल शॉप, सहित लगभग 800 दुकाने है। लेकिन संगठन के न होने से आए दिन ब्यापारी किसी न किसी समस्याओं से जूझते रहते हैं । जिससे आजिज होकर रविवार को ब्यापारियों ने एक बैठक कर सीघ्र संबंधित पदों पर चुनाव कराने की चर्चा की । हालांकि की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए मुकेश ओमर, विवेक त्रिपाठी, रामदास ओमर,इंद्रपाल सिंह सचान, दुर्गा सिंह को अस्थाई कार्यकारी अध्यक्ष पर ब्यापारियों ने सहमति जताई है। इस मौके पर मोहित सोनी,जेडी ज्वेलर्स, राघव तिवारी,शिवा मेडिकल स्टोर,नरेश ओमर, नरेन्द्र वर्मा, मोहित इम्पोरियम, विजय ओमर, नितिन ओमर, गौरव ओमर, बनवारी स्वीट्स, कल्लू किराना, रवी ओमर, मोनी दीक्षित, तिवारी स्वीट्स,मोहित तिवारी, दीपक ओमर सहित सैकड़ों ब्यापारी मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top