UttarPradesh: चाक चौबंद व्यवस्था के बीच 59 ग्राम पंचायतों की होगी मतगणना

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच 59 ग्राम पंचायतों की होगी मतगणना

                        निरीक्षण करते एसडीएम
(आईआई संवाद)जालौन:- महेवा ब्लाक के 59 ग्राम पंचायbतों तथा दो जिला पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी चाक चौबंद व्यवस्था में की जाएगी।
शनिवार को वोटों की गिनती के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं । तथा एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया है। गल्ला मंडी कालपी के परिसर में स्थित स्टॉग रूम एवं मतगणना स्थल का रविवार को त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र रहेगा। मतगणना स्थल में प्रवेश के दौरान प्रत्याशी के अभिकर्ता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। ताकि कोई संदिग्द कोरोना व्यक्ति मतगणना स्थल तक न पहुच सके। कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ने बताया कि थाना कालपी के फोर्स के अलावा चुर्खी, आटा,सिरसा कलार एवं पुलिस लाइन से से पुलिस जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी मतगणना स्थल में लगाई गई है। इसके अलावा ट्राफिक पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे और उपजिलाधिकारी कौशल कुमार,नायव तहसीलदार पंकज कुमार,खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। एस डी एम ने कहा कि अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी सूरत में मतगणना स्थल में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top