चैकिंग अभियान में 10 बकायेदारों के घरों की बिजली गुल,एक मुश्त समाधान योजना के आखिरी दिन किया जागरूक
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बकायेदारों उपभोक्ताओं के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चलाई गई एक मुश्त समाधान योजना के आखिरी दिन कर्मचारियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। वहीं चेकिंग करके 10 बकायेदारों के संयोजन काटने की कार्रवाई की गई|
प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू संयोजनकर्ताओं के संपूर्ण ब्याज माफी के लिए विभाग के द्वारा ओoटीoएसoयोजना 15 अप्रैल तक चलाई जा रही थी| अवर अभियंता राजेश शाक्य,दिलीप कुमार,अखिलेश शुक्ला, रिंकू गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, विमल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार की टीम ने हैदरीपुरा,राजघाट, सदर बाजार आदि मुहल्लों में घूम-घूम कर चेकिंग की| इस दौरान कर्मचारियों ने बकायेदारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि ओoटीoएसo योजना का आखिरी दिन है इसलिए योजना का लाभ पाने के लिए पंजीयन करा ले।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

