(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)बुलंदशहर:- जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम की, अंतरराज्यीय पेशेवर गोकशों के गिरोह से मुठभेड़।
दो गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल, पुलिस ने घेराबंदी कर 8 अन्य गोकशों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।
दो शातिर टाटा 407 वाहन लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार, जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे आरोपी।
पुलिस की गोली से घायल होने वाले अकबर और मेहंदी हसन पर हत्या, हत्या का प्रयास, पशु चोरी जैसे एक-एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज।
पुलिस ने आरोपियों से 5 तमंचे, 6 ज़िन्दा व 5 खोखा कारतूस, 3 हज़ार से ज़्यादा नशीली गोलियां, एक ज़िन्दा गोवंश, 4 छुरी व रस्सी आदि किये बरामद।
थाना अरनिया का हिस्ट्रीशीटर है पुलिस की गोली से घायल होने वाला अकबर, मुखबिर की सूचना के बाद जहांगीराबाद के रिवाड़ा के जंगलों में हुई मुठभेड़।
By Tarun Kumar, Bureau Chief Bulandshahr


