टी वी एंकर रोहित सरदाना की असमय मृत्यु पर कालपी के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
(आईआई संवाद)जालौन:- टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के असमय चले जाने पर कालपी के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
किसान मार्केट में पत्रकारों की एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें टीवी एंकर रोहित सरदाना की असमय मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया गया । वरिष्ठ पत्रकार मनोज चतुर्वेदी ने रोहित सरदाना की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा की रोहित सरदाना टीवी चैनल के बहुत बड़े पत्रकार थे उनकी छति को पूरा नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार सलीम अंसारी एवं ईशा रजा मंसूरी ने रोहित सरदाना की मृत्यु को पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात बताया। इस मौके पर पत्रकार सुधीर मिश्रा, आरिफ रजा मंसूरी, अरविंद राठौर, जाविर अली, अजय बाजपेई, अक्षय तिवारी आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

