UttarPradesh: दर्जनभर वार्डो में चला स्वच्छता अभियान,दवाइयों का हुआ छिड़काव

दर्जनभर वार्डो में चला स्वच्छता अभियान,दवाइयों का हुआ छिड़काव

(आईआई संवाद)कालपी:- जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे की देखरेख में दर्जन भर वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों के द्वारा कालपी के वार्ड न एक से लेकर वार्ड नं 23 तक अलग अलग मुहल्लों में नाले नालियों की सफाई कराकर दवा का छिड़काव किया गया।
इसी प्रकार नगर में सोडियम हाइक्लोराइड का छिड़काव करके सेनेटाइज किया गया। अधिशासी अधिकारी के मुताबिक साप्ताहिक लॉक लॉकडाउन के बाजार बंदी के दौरान भी स्वच्छता अभियान जोर सोर से चलता रहेगा।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top