ब्यूरो रिपोर्ट शुभम भारती
नखास की बाजार में आते हैं ऐसे भी ईमानदार ग्राहक,महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल चौकी इंचार्ज ने दिखाई मुस्तैदी
लखनऊ
पुराने लखनऊ की ऐतिहासिक नक्खास की साप्ताहिक बाजार से अक्सर महिलाओं के पर्स चोरी होने की खबरें लगातार आती हैं लेकिन आज जो खबर आई है वह हैरान करने वाली है हैरानी इस बात की कि नक्खास की बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स गिरा जिसमें 10 हज़ार की नकदी और महंगा मोबाइल था। दूसरी महिला को पर्स पड़ा मिला तो उसने पुलिस से संपर्क किया इस मामले में पुलिस ने भी ईमानदारी और मुस्तैदी का परिचय देते हुए पर्स की असली मालिक महिला को खोजने कर कुछ ही देर में उसका पर्स वापस लौटाने ने में अहम भूमिका निभाई ।
चौक की नक्खास पुलिस चौकी के इंचार्ज जय नारायण दोहरे ने बताया की पीली कॉलोनी ऐशबाग के रहने वाले सिराज अहमद की बेटी शाहीन रविवार को खरीदारी करने नक्खास की बाजार आई थी जहां उनका पर्स बाजार में कहीं गिर गया जिसमें 10000 की नकदी व एक महंगा मोबाइल कौन था पर्स गिरने से अनजान शाहीन खरीदारी करने के बाद वापस अपने घर चली गई । शाहीन का बाजार में गिरा हुआ पर आलमबाग की रहने वाली नूरजहां को पड़ा मिला नूरजहां ने पर खोल कर देखा तो उसमें 10000 और मोबाइल फोन था । ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए नूरजहां ने नक्खास चौकी इंचार्ज जेएन दोहरे से संपर्क किया तो चौकी इंचार्ज ने भी पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स की असली मालिक शाहीन का पता लगाकर उन्हें उनका पर्स सौंप दिया । अपना खोया हुआ पर्स वापस वापस पाकर शाहीन की आंखों में खुशी के आंसू आ गए । उन्होंने न सिर्फ नूरजहां का शुक्रिया अदा किया बल्कि पुलिस की इस मुस्तैदी की भी उन्होंने तारीफ की।

