UttarPradesh: नहीं रहे किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन के संयोजक लालबहादुर

नहीं रहे किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन के संयोजक लालबहादुर

अमौली/फतेहपुर: किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन के संयोजक, क्षेत्र में समाजसेवा कर अपनी ख्याति बिखेरने वाले, किसान हितैषी लालबहादुर उमराव अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई दिनों से बीमारी के चलते रामादेवी मेडिकल सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते समाजसेवी लाल बहादुर उमराव सुबह करीब 8 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। क्षेत्र में किसानों की समस्या हो या मजदूरों की समस्या सभी की समस्याओं को लेकर हमेशा अग्रसर रहने वाली, महान विभूति इस दुनिया को अलविदा कह गई। किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह संगठन के लिए हमेशा जी जान से मेहनत करने वाले,हमेशा संगठन को सबसे आगे लाने वाले ,समाजसेवी लाल बहादुर उमराव को ऑक्सीजन की कमी के चलते हमने खो दिया यह संगठन के लिए अपूर्ण क्षति है हम सब के आदर्श,सहजता के धनी, संगठन की शान, किसान हितैषी समाजसेवी लाल बहादुर जी हमे छोड़कर चले गए। हम सभी उनके श्री चरणों में शत शत नमन करते है भगवान इस दुखद घड़ी को परिवार वालों को सहने की शक्ति दे।
By Aman Deep Sachan, Editor In Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top