संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया
फतेहपुर में गोली कांड, 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या दूसरा युवक गंभीर घायल
फतेहपुर
फतेहपुर में वर्चस्व को लेकर गोलीकांड,गोलीकांड में 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरी बुजुर्ग गांव में शनिवार रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर गोली कांड हो गया आपसी विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी इस गोलीकांड में 16 वर्षीय नाबालिक अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक युवक नरेंद्र अरख 34 वर्ष की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोलीकांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है मौके पर फतेहपुर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है फतेहपुर पुलिस द्वारा बताया गया है कि घटनास्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारी गण मौजूद हैं।

