UttarPradesh: बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए

बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए

हमीरपुर
बडे बकाया दारों से बकाया जमा कराने के उद्देश्य से आज सोमवार को सिजवाही में एक शिविर लगाया गया जिसमे बकायदारों को किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी गई और बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का भी काम किया गया।जिसमे 35 बकायदारों ने 1,62,000₹ जमा किया।
जेई चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में आज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही में बिजली विभाग द्वारा एक शिविर लगाया गया जिसमे घरेलू उपयोग और नलकूप के कुल मिलाकर 35बडे बकायदारों से 1,62,000₹ जमा कराए गए जबकि बडे बकाएदारों में लगभग 65 लोगों के कनेक्शन भी काटने का काम किया गया।साथ ही जिनके मीटर खराब होने की शिकायतें मिली थी शिविर में उनके मीटर भी बदलने का काम किया गया।इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश,टी.जी.2 संजय पाल, लाईल मैन सूरजभान, जयनारायण, प्रेम,दुर्गेश,सहित बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं उक्त मामले में उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर लगातार गांवो में लगाए जाएंगे।
By Aman Kumar,Bureau Chief Hamirpur

संपादक के बारे में

Scroll to Top