बड़े देव बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में मानेपुर टीम बनी विजेता
फतेहपुर
अमौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम भरसा में लगभग 10 दिनों से हो रहे जय बड़े देव बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहटा व मानेपुर की टीम के बीच हुआ, जिसमें मानेपुर टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर सील्ड को अपने नाम किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा फाइनल मुकाबले की विजेता टीम मानेपुर को 5100 रूपए और सील्ड मेडल व उपविजेता टीम बेहटा को 3100 रूपए और सील्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
वही इस मौके पर शैलेंद्र सिंह,सुमित सिंह,धीरेंद्र सिंह,अमन दीप सचान आदि लोग मौजूद रहे।
By Santosh Kumar Sachan

