बिजली विभाग टीम द्वारा बकायेदारों कनेक्शन काटे गए
हमीरपुर
बडे बकाया दारों से बकाया जमा कराने के उद्देश्य से आज गुरुवार को मांचा में एक शिविर लगाया गया जिसमे बकायदारों को किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी गई और बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का भी काम किया गया।जिसमे 60 बकायदारों ने 1,64,111₹ जमा किया।
जेई राजू प्रसाद के नेतृत्व में आज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा में बिजली विभाग द्वारा एक शिविर लगाया गया जिसमे घरेलू उपयोग और नलकूप के कुल मिलाकर 34 बडे बकायदारों से 6,33,195₹ जमा नही कराए गए जबकि बडे बकाएदारों में लगभग 34 लोगों के कनेक्शन भी काटने का काम किया गया।साथ ही जिनके मीटर खराब होने की शिकायतें मिली थी शिविर में उनके मीटर भी बदलने का काम किया गया।इस दौरान जेई राजू प्रसाद,टी.जी.2 अरविन्द कुशवाहा व अकील , लाईल मैन बाबू बल्ली, मीटर रीडर विनोद सहित बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं उक्त मामले में उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर लगातार गांवो में लगाए जाएंगे।
By Amit Kumar,Bureau Chief Hamirpur

