बीएसपी से निकाले गए पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल व पूर्व चेयरमैन अनवारुल हक
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)फतेहपुर:- बहुजन समाज पार्टी फतेहपुर जिला कार्यकारिणी ने लिया बड़ा फैसला जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय, पूर्व मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल व जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक को बहुजन समाज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। वही आपको बता दें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है वही फतेहपुर बीएसपी कार्यालय से जारी लेटर पैड में बताया गया है कि इनको पार्टी की विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी इनके कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया जिसकी वजह से पार्टी हित में इनको निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक जोकि पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल थे और पंचायत चुनाव आतेे ही बहुजन समाज पार्टी मेंं शामिल हो गए और वार्ड क्रमांक 19 अमौली से बीएसपी संभावित प्रत्याशी की दावेदारी कर रहे थे और बीएसपी के सक्रिय कार्यकर्ता नरेश उमराव के विरोध में आमने-सामने खड़े थे। जिस प्रकार क्षेत्र में गतिविधियां काफी तेज थी और आज फतेहपुर कार्यालय से जारी लेटर पैड ने यह बता दिया की पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय और अनवारूल हक एवं अयोध्या प्रसाद पाल का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

