UttarPradesh: ब्लॉक प्रमुख की दावेदार,पूनम पटेल पत्नी अजय पटेल निर्विरोध बनी बी डी सी

ब्लॉक प्रमुख की दावेदार,पूनम पटेल पत्नी अजय पटेल निर्विरोध बनी बी डी सी 

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)फतेहपुर:- प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिसमें जनपद के अमौली ब्लॉक के चांदपुर वार्ड नंबर 2 से अजय पटेल की पत्नी पूनम पटेल निर्विरोध बीडीसी पद पर चुनी गई है, जो कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी की थी। जिनको वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं ने निर्विरोध चुना है आपको बता दें पूनम पटेल का मायका चांदपुर है जहां से वह चुनाव में निर्विरोध जीती है क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि वह संभावित भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर की तरफ से अमौली ब्लाक प्रमुख की दावेदार हो सकती हैं लोगों में यह चर्चा का विषय है भारतीय जनता पार्टी में अजय पटेल की पहुंच ऊपर तक है कई दिग्गज नेताओं से उनके अच्छे खासे संबंध है जिसको देखकर यह लगता है कि अमौली ब्लाक प्रमुख पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूनम पटेल दावेदार हो सकते हैं। सूत्रों की माने यदि पूनम पटेल ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार होती है तो वहीं जानकारी यह भी मिल रही हैउत्तर प्रदेश राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी की पत्नी सुशीला सिंह भी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कूद सकती है। बात यह है कि दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं और दोनों ही आमने सामने आ सकते हैं। हालांकि राज्य कारागार मंत्री की पत्नी सुशीला सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुकी है। और इस बार बड़ी सरहन से निर्विरोध बीडीसी चुनी गई हैं और चांदपुर से अजय पटेल की पत्नी पूनम पटेल निर्विरोध बीडीसी पद पर चुनी गई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top