रिपोर्टर तरुण कुमार,ब्यूरो चीफ बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन, क्षेत्र की कुछ समस्याओं को लेकर खुर्जा एसडीएम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन
बुलंदशहर
आज भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति के तत्वाधान में, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया व तीनों कृषि बिलो के विरोध में, किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सांकेतिक धरना दिया व केन्द्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम खुर्जा को सौंपा, जिसमें केन्द्र सरकार से मांग की जो धरनारत किसान कालग्रसित हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए व उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएं
तथा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक अन्य ज्ञापन,क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एसडीएम महोदय को दिया, जिसमें नेशनल हाईवे पर स्थित ब्लाक अरनियां के गांव मुनी में NH-91 के किनारे सर्विस रोड एवं नाला ना बने होने के कारण, जल भराव से जनजीवन प्रभावित होने के कारण, चूंकि यह सर्विस रोड 30 गांव को जोड़ता है इसलिए सर्विस रोड व नाले की जल्द से जल्द निर्माण व अंडरपास में उचित लाइट व्यवस्था की मांग की।
उपस्थित रहे-
बिट्टी गौड़- राष्ट्रीय अध्यक्ष,
पं.गजेन्द्र शर्मा- राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,
गजेन्द्र सिंह- राष्ट्रीय सचिव,
रोहित भारद्वाज- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा,
दीपक गुप्ता- प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,
अनिल कुमार गुप्ता- संरक्षक,
आनंद स्वरूप शर्मा- तहसील संरक्षक खुर्जा,
अशोक कुमार- तहसील अध्यक्ष युवा खुर्जा,
जीतेन्द्र सिंह- तहसील प्रभारी युवा खुर्जा,
व भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति के सैंकड़ों कार्यकर्ता।


