UttarPradesh: भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के कार्यकर्ता से टोल प्लाजा पर की गई अभद्रता पर संगठन के पदाधिकारियों ने टोल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के कार्यकर्ता से टोल प्लाजा पर की गई अभद्रता पर संगठन के पदाधिकारियों ने टोल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति की एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिट्टी गौड़ की अध्यक्षता में गांव मुनि में हुआ।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रीय व सामाजिक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। 
उसके बाद गभाना स्थित टोल प्लाजा पर पहुंच कर मैनेजर को, ‘टोलकर्मी के द्वारा भाकियू किसानशक्ति के कार्यकर्ता से की गयी अभद्रता को लेकर’ ज्ञापन सौंपा, टोल मैनेजर महोदय ने मौके पर माफी मांगी व आगे से किसी कार्यकर्ता के साथ उपरोक्त घटनाक्रम की पुनरावृति नहीं होगी ऐसा आश्वासन दिया।
एक अन्य ज्ञापन मुनि स्थित फ्लाई ओवर NH – 91 रोड पर लाइट की उचित व्यवस्था व सर्विस रोड के जल्द से जल्द निर्माण को लेकर दिया।
उपस्थित रहे- 
श्री बिट्टी गौड़ – राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री दीपक गुप्ता – प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश
श्री मुकेश कौशिक – प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष उप्र.
श्री सतीश तौमर – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बु.शहर
श्री राशिद मास्टर – जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर
श्री जितेन्द्र सिंह – तहसील प्रभारी युवा खुर्जा
श्री आनंद स्वरूप – तहसील संरक्षक खुर्जा
श्री वेदप्रकाश- ब्लॉक उपाध्यक्ष व्यापार अरनियां व शिकारपुर, खुर्जा व ब्लाक अरनियां के सैंकड़ों कार्यकर्ता।
By Tarun Kumar,Bureau Chief Bulandshahr

संपादक के बारे में

Scroll to Top