(आईआई संवाद)हमीरपुर:- बुधवार की सुबह दो ट्रको में हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक में आग लग गई जिसमें फंसे चालक की जलने से मौत हो गई जबकि खलासी जो चालक का ही पुत्र था को मामूली चोटें आईं हैं वहीं दूसरे ट्रक के चालक और खलासी ट्रक छोडकर मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आरहे ट्रक यूपी 95 टी 6427 की नेशनल हाईवे 34 पर मंकरांव के निकट सुमेरपुर की ओर से बालू लादकर आ रहे ट्रक से सीधी भिडंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई जिसमें फंस कर ट्रक चालक महाराज गंज निवासी रामाधार(62)पुत्र पलक घाटी वर्मा की ट्रक में फंस जाने के चलते जलकर मौत हो गई जबकि खलासी के रूप में अपने पिता के साथ चल रहे विवेक(22)पुत्र रामाधार निवासी महाराज गंज को मामूली चोटें आईं हैं।जबकि बालू भरे दूसरे ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को काटकर चालक के शव को निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
By Amit Kumar, Bureau Chief

