UttarPradesh: माँ काली नवयुवक श्रंगार समिति हरीगंज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा माँ काली का श्रंगार कर झाँकी का किया गया भव्य आयोजन

माँ काली नवयुवक श्रंगार समिति हरीगंज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा माँ काली का श्रंगार कर झाँकी का किया गया भव्य आयोजन
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- भारत का प्रसिद्ध अनेकता में एकता का प्रतीक होली महापर्व की पावन बेला पर प्रतिवर्ष की भांति आज नगर कालपी में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए माँ काली नवयुवक श्रंगार समिति हरीगंज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा माँ काली का श्रंगार कर झाँकी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें माँ की मनभावन झाँकी निहार श्रद्धालुओं ने मन की मुराद पूरी होने का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु भोले के रंग में मदमस्त नजर आये। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नगर पालिका कालपी चैयरमैंन श्रीमती बैकुंठी देवी व चैयरमेन प्रतिनधि जगजीवन अहिरवार ने नवनिर्मित मन्दिर प्रांगण में छः सीलिंग फैन दान कर वर्षो से चली आ रही झाँकी का आगाज किया और साथ ही नगर के गणमान्य व कमेटी संरक्षक लाखन सिंह बाबू जी रामस्वरूप बर्मा ज्योतिप्रसाद शिवलाल बर्मा समाजसेवी व सभासद श्याम यादव सभासद मयंक श्रीवास दीपू यादव दीपक बर्मा दिलीप यादव रोहित सोनकर पिंटू स्वामी कुलदीप सोनकर नितिन सविता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भोले के तांडव नृत्य के साथ श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहा। हालांकि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष का कार्यक्रम कोविड – 19 के चलते प्रभावित रहा लेकिन श्रद्धालुओं में माँ काली की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

संपादक के बारे में

Scroll to Top