UttarPradesh : मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए 205 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

रिपोर्ट तरुण कुमार ब्यूरो चीफ,बुलंदशहर उत्तर प्रदेश


मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए 205 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बुलन्दशहर

जनपद बुलन्दशहर में आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए 205 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। पुलिस अधीक्षक कार्मिक, उत्तर प्रदेश मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 30.12.2020 द्वारा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पत्र दिनांक 29.12.2020 द्वारा प्राप्त चयन परिणाम को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरुप चयन वर्ष-2017 की रिक्तियों के सापेक्ष आरक्षी नागरिक पुलिस के मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर उपयुक्त पाए जाने पर 16,929 आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया है जिनमें से जनपद बुलन्दशहर में नियुक्त 205 आरक्षी नागरिक पुलिस से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए हैं। आज दिनांक 02.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा अपने कार्यालय (पेशी कलां) में नियुक्त आरक्षीगण विपिन सैनी, जितेन्द्र कुमार, नितिन कुमार, सुन्दर सिंह एवं कैम्प कार्यालय पर स्थित मीडिया सैल में नियुक्त आरक्षी खालिद अली को फीत लगाकर पदोन्नत हुए सभी मुख्य आरक्षियों को शुभकामनाएँ दी गयी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top