रामलीला में कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति कर जमकर झूमाया
फतेहपुर
विकासखंड अमौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदरी 70 वर्ष से होने वाली दो दिवसीय रामलीला इस वर्ष में एक दिवसीय रामलीला मंचन शुरू हुआ| सुर संगति की धुन और जय श्री राम की जय घोष के साथ प्रारंभ हुआ कलाकारों द्वारा सीता स्वयंवर की लीला का अभिनय हुआ जिसमें राजा के जनक द्वारा सीता स्वयंवर धनुष यज्ञ का अनुष्ठान किया और किसी द्वारा धनुष ना तोड़े जाने पर गुरु विश्वामित्र का इशारा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम द्वारा धनुष की प्रत्यंचा खींचकर धनुष को भंग करते ही पांडाल में सियाराम के नारे गूंजते रहे| माता सीता ने प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई इसी के साथ सीता का स्वयंवर संपन्न हुआ परशुराम और लक्ष्मण संवाद अर्द्ध रात्रि से लेकर सुबह तक होता रहा जिसको सुनने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी पहुंचे नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सचान का कहना है कि इस वर्ष की भांति अगले वर्ष रामलीला संपन्न कराया जाएगा जो बुजुर्गों की रीत रिवाज की परंपरा नवयुवकों ने कमान संभाली है और नवयुवक बधाई के पात्र हैं नवयुवक राम लीला कमेटी के कार्यकर्ता लव कुश सचान ग्राम प्रधान मदरी, रामजीवन कुशवाहा, रमेश बाजपेई, राहुल यादव, राजन सचान, रोहित ठाकुर, मोनू दीक्षित, आसिफ पठान, अखिलेश साहू, एच के साहू, और ग्रामीण मौजूद रहे।
By Aman Deep Sachan

