रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर उत्तर प्रदेश
लम्बे इंतजार के बाद लगाई गई कोविड वैक्सीन
हमीरपुर
लम्बे इंतजार के बाद आज वैश्विक महामारी के टीके का शुभारंभ हो गया।और कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया।इस दौरान समय समय पर अधिकारियों ने भी सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया।
सुबह नौ बजे से शुरू हुए टीकाकरण मे सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चार लेयर बनाए गए थे।जिसके पहले लेयर में मुस्तैदी से
सुबह टीकाकरण आरंभ होने पर रामजीवन सोनी नें पहला टीका लगवाया।जबकि उसके बाद डा.मोहम्मद असलम और अजय शिवहरे का टीकाकरण किया गया।
कोविड वैक्सीन लगाने के समय एसडीएम अजीत परेश,क्षेत्राधिकारी सौम्या पाण्डेय और जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच निरीक्षण करते रहे।
कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के पहले चरण में 120 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चिंहित किया गया था जबकि सौ लोगों के टीका लगाया जाना है।वहीं उक्त मामले में सीएचसी अधीक्षक डा.अनिल कुमार सचान ने बताया कि सौ लोगों को आज पहले दिन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक 77 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है बाकी 23 लोग नहीं आये हैं।अब यह लोग क्यों नहीं आये हैं उनसे बात करने का प्रयास किया जा रहा है।

