UttarPradesh: लॉकडाउन में कालपी में छाया रहा सन्नाटा, लोगों ने लॉकडाउन का किया पालन

लॉकडाउन में कालपी में छाया रहा सन्नाटा, लोगों ने लॉकडाउन का किया पालन

(आईआई संवाद)कालपी:- राज्य सरकार के द्वारा लागू किए गए 59 घंटों के लॉक डाउन का कालपी में पहले दिन कालपी के व्यापक असर दिखाई दिया। शनिवार को बाजारों में दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार की रात 8:00 बजे लॉकडाउन शुरू होते ही दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। शनिवार को मुख्य बाजार टरननगंज,गल्ला मंडी ,फुल पावर चौराहा, जुल्हाइटी मार्केट,

स्टेशन चौराहा, बजरिया ,आदि स्थानों में शत-प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। इसी प्रकार बस्तियों में दुकानें बंद रहीं। बाजारों, बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा छाया रहा। नागरिकों की आवाजवी बिल्कुल बंद रही। फोरलेन झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रोज की तुलना में वाहनों का आवागमन कम रहा। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 59 घंटे तक लागू लॉकडाउन सोमवार 7:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने नागरिकों से लॉक डाउन का पालन करने की अपेक्षा की है।

By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

संपादक के बारे में

Scroll to Top