UttarPradesh: विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,स्कूल नहीं खुलने से बच्चों की शिक्षा का हो रहा है पतन

विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,स्कूल नहीं खुलने से बच्चों की शिक्षा का हो रहा है पतन

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)बुलन्दशहर:- स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया।साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम से शिष्टाचारी भेंट कर स्कूल नही खुलने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। सोमवार को विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में निजी स्कूल

संचालक एकत्रित होकर तहसील पहुंचे। जहां पर स्कूल संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि कोरोना के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 11अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बार-बार स्कूल बंद करने की तारीख बढ़ा दी जाती है। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। कमेटी के अध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया

कि ग्रामीण एवं गरीब अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं होने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना मुश्किल है। स्कूल नहीं खुलने से शिक्षक और कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। वहीं चौधरी रामवीर सिंह ने बताया कि जिन बच्चों को बिना पढ़े दो क्लास पास कर दिया जाएगा, वे बच्चे अगली कक्षा को कैसे समझेंगे, इससे उन सब बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा। मांगों से संबंधित ज्ञापन

तहसीलदार को सौंपकर स्कूलों को खुलवाने की मांग की। इस मौके पर प्रेमपाल यादव, चौधरी रामवीर सिंह, ठाकुरदास, कौशल गुप्ता, रमेश चंद्र गौतम, लवलेश कुमार, सूरजपाल सिंह, पिंकी शर्मा, जितेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, तेजवीर सिंह, अनुपम माथुर, आशु गुप्ता, लोकेश सैनी, कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, लोकेश कुमार, राजीव सैनी, कदीम खान, कपिल तिवारी आदि प्रबंधक मौजूद रहे।

By Tarun Kumar, Bureau Chief Bulandshah

संपादक के बारे में

Scroll to Top