समाजवादी व्यापार सभा कालपी की नगर कार्यकारणी घोषित
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- आज दिन सोमवार को कालपी बाजार मे स्थिति महेवा मार्केट कालपी में सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्री मनोज इकाइयां सपा के प्रांतीय युवा नेता अजीत यादव उपाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला की मौजूदगी में सपा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष एड. आशीष गुप्ता ने 31 सदस्यी नगर कार्यकारणी घोषित की।
जिसमे रवि मिश्रा ,अकरम जिलानी, रविकांत गहोई, शिवकुमार गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष व सागर अवस्थी ,जुबैर खान,सौरभ गुप्ता,निखिल ओमरे, अभिषेक पुरवार,शाहिल गुप्ता, राजकिशोर,शैलेन्द्र कुमार ,आकिल अंसारी को नगर सचिव,एवं सागर सविता ,जगमोहन रैकवार, अबरार मंसूरी ,अंकित दिवाकर,गोपाल निषाद,कुलदीप मिश्रा, राजकिशोर ,सौरभ,गुप्ता, आदि को सदस्य बनाया गया है!
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि व्यापारी
विरोधी भाजपा सरकार को 2022 में प्रदेश से हटा कर अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए कार्य करेंगे।
पद वितरण कार्यक्रम का संचालन सैफ अली ने किया ,कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज इकाइयां, हरिचन्द्र तिवारी ,राजेन्द्र सिंह ,अजीत यादव ने अपनी अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और सपा सरकारी की लाभकारी योजनाओं का बखान किया।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun



