UttarPradesh: समाजसेवियों के द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किए गए

रिपोर्ट प्रशांत बाजपेई संपादक इंडिपेंडेंट इंडिया मीडिया ग्रुप


समाजसेवियों के द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किए गए

अमौली/फतेहपुर
पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी ठंड से सभी लोग बुरी तरह परेशान है इसमें बट की जाए तो सबसे बुरा हाल गरीबों का है गरीबों के सुख दुख मे साथ रहने वाले युवा समाज सेवी लवकुश सचान ग्राम प्रधान मदरी के अपने गांव में लोगों के बीच पहुंच कर कंबल वितरित किए
 गांव के नवयुवक समाजसेवियों ने अधिक सर्दी को देखते हुए गांव में गरीबों को गर्म कंबल बांटे।
दूसरे सप्ताह के शुरुआत में सोमवार को जनपद फतेहपुर के अमौली विकासखंड क्षेत्र के मदरी गांव में कार्यक्रम को आयोजित कर लगभग डेढ़ सौ लोगों को गर्म कंबल वितरित किया गया साथ ही सभी को दवा वितरित किया गया

समाजसेवी लवकुश सचान (वर्तमान ग्राम प्रधान मदरी )बबलू पाल ने बताया कि साल अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है जिससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में गांव के ही लगभग 161 सौ निराश्रित गरीब व्यक्तियों में कंबल वितरण कर खुशी जाहिर की गई है
उन्होंने कहा कि अगर समाज में यदि कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति दिखेंगे तो अगले वर्ष और ज्यादा लोगों में कंबल बांटने का लक्ष्य रखा जाएगा वहीं अनुराग सचान ड्रग हाउस अमौली ने समुदाइक स्वास्थ्य केंद्र कैम्प लगाकर मुफ्त दवाइयां भी वितरित की इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डा० पुष्कर कटियार चिकित्सा अधीक्षक अमौली उनका समस्त समूह वा लोकतन्त्र के चौथे एवं सहयोगी मधुसूदन सचान आदि लोग मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top