UttarPradesh: 10 घंटे एसपी की पड़ताल के बाद भी,अभी तक 70 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर

10 घंटे एसपी की पड़ताल के बाद भी,अभी तक 70 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

अमौली/फतेहपुर
अमौली कस्बे में बीते अगले शुक्रवार की रात चंदा साड़ी सेंटर में हुई 70 लाख की चोरी के 7 दिन बीत चुके हैं। पर पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी जबकि पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम ने पहले दिन 6 घंटे और दूसरे,तीसरे दिन दो दो घंटे का समय दिया। यही नहीं बल्कि एडिशनल एसपी ने पूर्व थानाध्यक्ष केशव वर्मा और पूर्व चौकी प्रभारी कृष्ण स्वरूप यादव सहित पुलिस स्टाफ के साथ अपराधियों सहित संदिग्ध व्यक्तियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई पर फिर भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका।
कस्बे की 70 लाख की चोरी में एसपी के द्वारा लगाई गई माहिर टीम अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे यह साबित हो रहा है कि केवल पुलिस समय व्यतीत कर रही है वहीं घटना के पांचवें दिन तीसरी बार एसपी अंतिल अमौली चौकी में कस्बे के व्यापारियों को बुलाकर शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया। हालांकि खुलासा करने में लगी 6 टीमों के हाथ अभी तक कोई भी सबूत नहीं लगे हैं वहीं पुलिस खुलासे के लिए साम-दाम-दंड-भेद सभी प्रकार के पैंतरे आजमा रही है वहीं क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर तक लगे कैमरों को पुलिस ने खंगाला है और लगभग डेढ़ लाख मोबाइल फोनों को सर्विलांस में लगाकर पड़ताल कर रही है सूचना के मुताबिक वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को संधिग्ध हिरासत में भी लिया है।
लेकिन अब देखना यह है कि खुलासा होगा या नहीं यदि खुलासा नहीं हुआ तो चोरों के हौसले बुलंद होते रहेंगे पहले कारागार राज्यमंत्री के बहन के घर में चोरी जिसका भी खुलासा नहीं हुआ और फिर चंदा साड़ी सेंटर की दुकान में हाथ साफ कर चोरों ने बता दिया कि पुलिस का खौफ अब नहीं रहा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top