UttarPradesh: 99 की टेस्टिंग में कोई नहीं निकला कोरोना संक्रमित,अस्पताल में उमड़ी रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

99 की टेस्टिंग में कोई नहीं निकला कोरोना संक्रमित,अस्पताल में उमड़ी रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

(आईआई संवाद)कालपी:- शुक्रवार को कोरोना टेस्ट कराने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ सरकारी अस्पताल में उमड़ी। भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को लोग भूल बैठे। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ उदय कुमार की मौजूदगी में चिकित्सीय टीम के द्वारा 99 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए। जिनमें एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। 
चिकित्सा अधीक्षक डॉ उदय कुमार ने बताया कि 72 लोगों के सैंपल लेकर आर टी पी सी आर की जांच कराने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज को भेजे गए हैं।
दिलचस्प बात यह रही कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना आमकर्ता बनने के लिए तमाम इक्छुक लोग कोरोना टेस्टिंग कराने के लिए सीएचसी पहुंचे। 
फलस्वरुप तमाम लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भूल बैठे। तथा कई बार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top