Women Power: हमीरपुर में महिलाओं का एसपी कार्यालय में जोरदार हंगामा

हमीरपुर:- महिलाओं का एसपी कार्यालय में जोरदार हंगामा जलालपुर थाना क्षेत्र के बिलगांव ग्राम में तीन सप्ताह पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या में महिला का नाम छोड़ने तथा लीपापोती करने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को एसपी ऑफिस परिसर में खूबर हंगामा किया। इन्हें मनाने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी,

बिलगांव निवासी कमलेश कुमारी का आरोप है कि उसके पति सत्यनारायण की हत्या 18 नवम्बर को गांव के ही तीन लोगों ने की थी। इनका साथ एक अभियुक्त की पत्नी ने भी दिया था। जिसका नाम रिपोर्ट में नही आया। एक अभियुक्त अभी भी फरार है। बिबेचनाधिकारी अभियुक्तों से मिला है

जांच विवेचना किसी और से कराई जाए। महिला को भी मुलजिम बनाया जाय। इसी मांग को लेकर महिलाओं ने एसपी ऑफिस परिसर में हंगामा किया। सीओ सदर को समझाने के लिए आना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को मनाया जा सका। सभी महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट राम लखन, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top