अमेरिका का पैन हाईवे विश्व का सबसे लंबा सड़क मार्ग है जो कि 14 देशों से होकर गुजरता है, इसकी लंबाई 30 हजार किलो मीटर है
World’s Amazing Projects , America : विश्व की सबसे लंबी सड़क संयुक्त राज्य अमेरिका में है इसका नाम पैन अमरीकन हाईवे है, जो कि 14 छोटे बड़े देशों से होकर गुजरता है, यह सड़क दक्षिण अमरीका से उत्तरी अमरीका को जोड़ती है। सबसे महत्वपूर्ण बात धरती की सबसे लंबी इस सड़क पर चलना उतना आसान नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं।
इससड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक अगर कोई जाता है, तो उसे कई महीने लग सकते हैं। यह हाइवे कई साल पुराना है और इसका पहला चरण लगभग सात दशक पहले यानी 1950 में मैक्सिको में पूरा हुआ था। जब यह हाइवे बनाना शुरू किया गया था, तब इसका मकसद था कि पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत बनाए जाएं।
इस हाइवे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और यह रेगिस्तानी क्षेत्र, जंगली क्षेत्र ठंडे प्रदेशों वाले क्षेत्र और गर्म प्रदेश वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है और ऐसे में इस पर गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल साबित होता है। यह हाइवे मेक्सिको, ग्वोटेमाल, एल सल्वाडोर, होंडुरस, निकारगुआ, कोस्टा रिकाा और नार्थ अमरीका में पनामा से होते हुए कोलंबियां, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटिना से होते हुए साऊथ अमरीका तक जाता है।
– Edited by Akshay Deep Sachan

