World’s second Richest Person: अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति…आइए जानें क्या है.? उनकी सफलता का राज

Gautam Adani: एलोन मस्क के बाद दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी, 155.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के टॉप—10 अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज 
World’s Second Richest Person Gautam Adani :
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, पहले स्थान पर अभी भी टेस्ला कंपनी के ओनर एलन मस्क काबिज है, अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर यह स्थान प्राप्त किया है

लेकिन अभी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर हैं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार आज दोपहर तक गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 5.5 अरब डालर का इजाफा हो चुका था, अब अदानी 155.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं उनके ऊपर केवल टेस्ला कंपनी के ओनर एलन मस्क ही हैं

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं।
कितनी है.? अडानी की संपत्ति :
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आज दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं। उनके ऊपर यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं,

जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीरे नंबर पर काबिज़ हैं। वहीं रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.6 अरब डॉलर की संपति के साथ इस सूची में आठवें स्थान पर हैं।


अडानी की कमाई का किस्सा :
गौतम अडानी की आय का मुख्य स्रोत अदानी ग्रुप की सार्वजनिक हिस्सेदारी है , स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में वह 75 % के भागीदार है, वहीं अडानी टोटल गैस में लगभग 37% के, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र में 65% के और अडानी ग्रीन एनर्जी में 61% के हिस्सेदार हैं ।अहमदाबाद में स्थित यह सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से व्यापार करती हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top