भोपाल:- मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में और रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड एवं मुरैना जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में 64.5 से 204.4 मिमी बारिश दर्ज हो सकती है।
रिपोर्ट सौरभ सिंह,स्टेट हेड

