बेरोजगार युवा इनके ठगी के जाल में फंस कर 15-15 हजार रकम इनको दे चुके थे ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि अरोरा सर “द्विवेदी सर ओर त्रिपाठी सर जिनमे से एक विजराहो गढ़ एक कटनी और एक ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं. ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि हमें सुपर विजन के पद पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए पैसे लिये गये थे. वहीं उक्त पकड़े गए आरोपियों के पास से दो फोर व्हीलर गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं जिनमें से एक गाड़ी का नम्वर MP21CA8849 है वहीं दूसरी गाड़ी का नम्बर MP21CA7316 है. हालांकि पूरा मामला पुलिस की जांच के बाद आरोपियों के नाम पता स्पष्ट हो सकेगा. वहीं युवा अपने आप को ठग आरोपियों द्वारा ठगा महसूर कर रहे हैं,
उनका कहना यह भी है कि आज के दौर में अब हम सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए आवेदन शुल्क देने में भी 100 बार सोचेंगे और हमारे देश के बेरोजगार युवाओं से कहूंगा कि अगर घर में खेती पाती है तो वह करलो लेकिन नौकरी के बारे में सोचो ही मत क्योंकि देश में पढा लिखा युवा बेरोजगारी के दंश को झेलकर आने वाले भविष्य आशा की उम्मीद को लेकर अपना पैसा ऐसे ठगों को दे बैठता है और अपने आप में वो लाचार हो जाता है।

