लखनऊ:- भीषण गर्मी और उमस जेल रहे यूपी के लोगों को जल्द ही राहत मिलने के आसार है, दरअसल मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, यहीं नहीं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी भी दी है कि कुछ जिलों में भारी बरसात के हालात बन रहे हैं। चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारी बरसात के कारण प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इन जिलों में 17 से 18 जुलाई तक बारिश की संभावना
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में 18 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज और आसपास के इलाके में बारिश की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट

