150 सफाई कर्मियों को वांटे गए सुरक्षा के सामान
(आईआई संवाद)जालौन:- नगर पालिका प्रशासन के द्वारा कोरोना काल में अपने 150 सफाई कर्मचारियों को कोविड-19 के बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों तथा सामानों का वितरण करके जागरुक किया गया।
विदित हो कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में नगर में 25 वार्डो तथा सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान सैनिटाइज तथा कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव के लिए 150 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कोरोनावायरस सफाई कर्मचारियों के ऊपर ना पड़े इस दृष्टिकोण से नगरपालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी तथा अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे के द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों को सैनिटाइजर,दस्तान, मास्क, हेलमेट,चश्मे आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इधर सफाई नायकों की देखरेख में कर्मचारियों के द्वारा नगर की एक-एक गली में कर्मचारी पीठ में की लादे सैनिटाइज करने तथा कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने में जुटे हैं।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

