(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में 69 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए जिनमें 15 नए संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आई है|
चिकित्सालय परिसर में रहने वाले चिकित्सीय कर्मचारी के घर के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव रोगियों में शामिल है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ उदय कुमार की देखरेख में चिकित्सीय टीम के द्वारा टेस्टिंग का कार्य निरंतर चल रहा है सीएचसी परिसर में ही कोरोना का बम फूट पड़ा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अस्पताल परिसर में ही आवास है कर्मचारी के घर के 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं मिर्जामंडी मोहल्ला निवासी पत्थर कारोबारी पति-पत्नी बी पॉजिटिव पाए गए हैं | सदर बाजार तथा रावगंज तथा अदलसराय का एक-एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आई है मालूम हो कि कल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर हरचरण सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों को सरकारी चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के लिए प्रबंध किए गए हैं।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

