Fatehpur News: यमुना नदी पर भारी बाढ़ का अलर्ट पुलिस प्रशासन सहित बाढ़ चौकियां सतर्क

◾2019 से अधिक बाढ़ की संभावना

किशनपुर/फतेहपुर:– प्रशासन ने यमुना नदी में बाढ़ का हाईअलर्ट जारी किया है यमुना नदी में 2019 से अधिक बाढ़ की आशंका जताई गई है 2019 में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चल रहा था जिसको लेकर थाना क्षेत्र की मडौली किशनपुर गढ़ा तीनों बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है तथा यमुना तटवर्ती सभी गांव में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है

किशनपुर पुलिस ने यमुना तटवर्ती गांव के लोगों से अनुरोध किया है बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी लोग सतर्क रहें किसी भी समस्या या सुझाव के लिए क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की मदद के लिए मो०-9454403346 पर काल कर मदद लें सकते हैं, थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया संभावित बाढ़ को देखते हुए नाविक गोताखोर सहित बाढ़ बचाव संसाधन संबंधित सभी व्यवस्था हो चुकी है बाढ़ प्रभावित सभी गांवो में अलर्ट जारी किया गया हैll
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top