Jalaun News: ताजियेदारों की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न,मोहर्रम पर्व को गाइड लाइन के तहत मनाने की बनी सहमति

जालौन:- वुधवार को कोतवाली में क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता ताजियेदारों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। आगामी दिनों होने वाले मोहर्रम के त्यौहार को कोरोना गाइड लाइन के तहत कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से सहमति जताई गई। 
कोतवाली के मीटिंग हाल में क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के द्वारा कोविड गाइडलाइन के तहत त्योहार मनाये जायेगे।

उन्होंने बताया कि मोहर्रम के कार्यक्रमों में भीड़ भाड़ बढ़ने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है इसलिए सभी ताजियेदार बुखार को एकत्रित ना होने दें। उन्होंने हवाला देते हुए कहा कि जिस तरीके से पिछले साल मोहर्रम के त्योहार मनाये गये थे उसी प्रकार इस साल भी त्योहार को मनाने की व्यवस्था करें।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुप कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। त्योहार के अवसर पर किसी भी व्यक्ति कोई भी समस्या होगी तो पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंचेगी एवं समस्या का तत्काल निराकरण कराएगी।

बैठक में कलीम खान रामचबूतरा, असलम खान अदलसरांय, हिदायत खान राजेपुरा, मुन्ना राईन चौधरी हरीगंज, इस्तेखार मिर्जा मंडी, जमील रामगंज, फिरोज , अफरोज खान,हाजी अजमत खान आदि ताजियेदारों ने अलम जुलूस, छड़ जुलूस, वुर्राख जुलूस, मेहंदी कार्यक्रम अलाव के कार्यक्रम ताजिया जुलूस ताजिया मेला के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम उमाकांत ओझा, हाजी अजमत खानसलीम अंसारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top