Hamirpur News: सीएचसी के सामने साधु का मिला शव

हमीरपुर:- सरीला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनीं दुकान के बरामदे में 75 वर्षीय साधु का शव पड़ा मिला। वह कई दिनों से बीमार बताए जा रहे थे।
रविवार को सुबह सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनीं दुकानों में 75 वर्षीय साधु का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त जालौन जिले के चंदरसी गांव निवासी 75 वर्षीय वृंदावन के रूप में हुई।

चौकी इंचार्ज सरीला शरदचंद्र पटेल की सूचना पर पहुंचे पुत्र राममिलन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने बीते शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में इलाज भी कराया था। जिसका पर्चा साधु के बैग में मिला है। उसकी कैसे मौत हो गई इसका पता नहीं चला। साधू के पुत्र राममिलन ने बताया कि वह मूल रूप से सरीला के ही रहने वाले हैं। चालीस साल पूर्व मृतक पिता अपनी ससुराल चंदरसी में जाकर रहने लगे थे।

पुत्र ने बताया कि पिता चार दिन पहले घर से निकले थे। उन्होंने साधु पिता का अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि सरीला में किया है। चौकी इंचार्ज सरीला शरदचंद्र पटेल ने बताया कि साधु का शव सीएचसी के सामने बनीं दुकानों के बरामदे में मिला है। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसलिए शव स्वजन को सौंप दिया है।
रिपोर्ट राशिद अली, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top