पन्ना
मोहन्द्रा में पुरातत्व संग्रहालय के निर्माण कार्य में किया जा रहा है घटिया सामग्री का उपयोग।
सिमरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहंद्रा में एकमात्र पुरातत्व संग्रहालय है वह भी क्षतिग्रस्त भवन है इसी भवन को ध्यान में रखते हुए पुरातत्व विभाग ने वर्ष 2016 में लगभग 38 लाख रुपए से नवीन भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की थी। और इस कार्य का ठेका पूरी कंस्ट्रक्शन कंपनी ओरछा द्वारा संपन्न कराया गया पुरातत्व संग्रहालय की बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार है और तो और केवल परिसर के चारों तरफ मूर्तियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बाउंड्री किया जाना है।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार द्वारा बाउंड्री निर्माण में घटिया मटेरियल लगाया जा रहा है ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि इतने दिनों से पुरातत्व संग्रहालय का कार्य चल रहा है जिसमें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन आज तक कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी जांच करने नहीं आए हैं ऐसे में देखने वाली बात तो यह है कि जब सब अधिकारी एवं प्रशासन मौन हैं तो ठेकेदारों के हौसले तो बुलंद होंगे ही अब देखना होगा कि क्या इस पुरातत्व संग्रहालय की जांच होगी या फिर घटिया निर्माण होता रहेगा।
By Pushpendra Singh, Reporter Panna

