MadhayPradesh: सरपंच सचिव के ऊपर मां बेटे ने लगाया आरोप,पति को लालच देकर हड़पी पीएम आवास की राशि

सरपंच सचिव के ऊपर मां बेटे ने लगाया आरोप,पति को लालच देकर हड़पी पीएम आवास की राशि

पन्ना

पवई जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम महोड़ के सरपंच व सचिव पर गांव की निवासी पार्वती बाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति शराबी एवं नशेड़ी है जो 20 साल से घर से बाहर रहते हैं जिनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास आया था जिसका पता 4 महीने पहले चला और उन्होंने बताया कि आवास सिर्फ कागजों पर बना है सरपंच व सचिव द्वारा उनके पति को लालच देकर सारा पैसा हड़प लिया और उन्होंने यह भी बताया कि आवास में जो जियो टैग से लेकर कंप्लीट आवास में जो फोटो है वह भी उनकी नहीं है बल्कि खुद सरपंच के घर की है जिसकी शिकायत पार्वती बाई और उनके बेटे के द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना, कलेक्टर पन्ना व सीईओ जनपद पंचायत पवई व 181 पर की गई | जब इस मुद्दे पर जनपद पंचायत सीईओ प्रसन्न चक्रवर्ती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हितग्राही की शिकायत पर जांच की जा रही है तथा जिला स्तर की टीम के द्वारा भी जांच की जाएगी।
By Satish Chaube,Reporter Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top